सूरत. पुलिस ने विश्व हिन्दू सेवा समिति के दो सदस्यों को रविवार को मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए लोगों को उनकी मौत के लिए प्रार्थना करने वाला एसएमएस भेजने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया हैं। इन दोनों के नाम नीरव राणा और उमेश जैन हैं।
शुक्रवार को मोदी के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने के बाद इन दोनों ने एक एसएमएस तैयार किया। जो इस प्रकार हैं। जय श्री राम,नरेन्द्र मोदी को स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं। भगवान् उन्हें जल्दी उठा ले इसके लियें प्रार्थना करें।जैसी करनी वैसी भरनी। उन्होंने इस एसएमएस को करीब 500 लोगों को भेजा।
इस सन्देश को पढ़कर लोग स्तब्ध रह गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। तफ्तीश के दौरान डीसीबी अधिकारियों को पता चला की ये मोबाइल नंबर्स राणा और जैन का हैं। इस निशानदेही पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।