एनडीटीवी के शो पति पत्नी और वो में इन दिनों मौनी का ध्यान कॉम्पिटिशन से ज्यादा अपनी सौतन नारायणी पर टिकी है, क्या है पूरा मामला हम आपको बताते हैं। शो पर नारायाणी शास्त्री सरोज खान के साथ जज बनकर आ रही हैं। अब आप अगर ये सोच रहे हैं कि नारायणी के आने से मौनी को क्या प्राब्लम है तो हम आपको बता दें कि मौनी के बॉयफ्रेंड गौरव नारायणी के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं।
अगर आपको अभी भी सबकुछ समझ में नहीं आया है तो ये जान लीजिए की मौनी और गौरव की लड़ाई पिछले दिनों नारायणी को लेकर कई बार हो चुकी है। हाल ही में मौनी ने गौरव को शो पति पत्नी और वो के दौरान फोन पर बार करते हुए पकड़ा था।
अब जब नारायणी शो की जज हैं और शो पर पति पत्नी और....वो....की एंट्री हो चुकी है तो हम आपको बता दें कि मौनी का ध्यान सिर्फ अपनी सौतन में लगा हुआ है। उसे न तो परफॉर्म करने में मजा आता है और न ही शो जीतने की कोई इच्छा रह गई है। बस उसकी नजर होती है नारायणी और गौरव पर। देखने लायक ये होगा की मौनी अब आगे क्या कदम उठाएगी।
बेचारे गौरव की परेशानियां यहीं खत्म नहीं हुई हैं। लगता है शो से बाहर जाने का ट्रेंड अब पति पत्नी और वो पर छा गया है, पहले जूही और सचिन शो से बिस्तर बांधने की धमकी दे चुके थे। अब गौरव और मौनी के बच्चे सार्थक ने ये कदम उठाया है, इनके साथ रहना उसे मुश्किल लगने लगा है।
उसने अपना बैग पैक किया और गुस्से में उसे गौरव के पैर पर पटक दिया। हांलाकि गौरव ने उसे प्यार से समझाया और कहा कि क्यों न वह दोनों दोस्त बन जाएं, लेकिन अगर वह बदतमिजी करेगा तो उसे चले जाना चाहिए। सार्थक की मां जो सबकुछ स्क्रीन पर देख रही थी इस मामले में सार्थक नहीं बल्कि गौरव के साथ थी। बाद में गौरव और सार्थक के बीच पैचअप हो गया।