परदे पर टूटा रिश्ता, लेकिन पीछे....
Agency Monday, November 02, 2009 17:57 [IST]  

pavitraजीटीवी के शो पवित्र रिश्ता में अर्चना और मानव का तलाक हो चुका है लेकिन परदे के पीछे इन दोनों स्टार्स के बीच कोई नया रिश्ता पनप रहा है। जी हां अगर सेट पर मौजूद लोगों की बात मानें तो दोनों की कैमेस्ट्री कुछ ज्यादा ही अच्छी है। भले ही ऑनस्क्रीन दोनों को रोमांटिक सीन करने का मौका न मिल रहा हो लेकिन ऑफस्क्रीन दोनों काफी रोमांटिक व्यवहार करते हैं।



दोनों ने कभी भी कपल होने की बात भले ही स्वीकार नहीं की हो लेकिन सूत्रों के अनुसार इनके परिवार सबकुछ जानते हैं और इस रिश्ते को मंजूरी भी दे चुके हैं। पिछले दिनों अंकिता की मम्मी इंदौर से मुंबई गई थी और बेटी की शूटिंग देखने सेट पर पहुंची। सेट पर वह अंकिता से कम सुशांत से ज्यादा बातें कर रही थी, ऐसा लग रहा था जैसे सुशांत उनका कोई अपना है।


संबंधित खबरें
* यूं क्यों टूटा रिश्ता...
* संयोग से मिला पवित्र रिश्ता
* नाइट कॉलेज पढ़ने जाएगी अर्चना...
* अर्चना ने मानव का घर छोड़ा क्योंकि...

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: