International
पहली बार विकिरण से हार्ट का सफल ऑपरेशन
एजेंसी Monday, November 02, 2009 18:22 [IST]  

लंदन। सर्जरी के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए ब्रिटिश डॉक्टरों ने रेडिएशन (विकिरण) के द्वारा 67 वर्षीय माइकल किल्बी के हार्ट का सफल ऑपरेशन किया है। इस तरह की दुनिया की पहली शल्यक्रिया में दिल के दाएं हिस्से में बने ट्यूमर को हटाने के लिए विकिरण का सहारा लिया गया।



डेली टेलीग्राफ के अनुसार, ‘साइबरनाइफ’ नाम के नए उपकरण की मदद से डॉक्टरों ने अपने काम को अंजाम दिया है। माइकल के ट्यूमर को निकालने का काम रोबोट ने किया, जिसकी एक मिलीमीटर लंबी बांहों ने मरीज के स्वस्थ उत्तकों को नुकसान पहुंचाए बिना ट्यूमर पर विकिरण का अचूक प्रहार किया। क्लिनिक के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जॉन कोलटार्ट ने बताया कि तीन माह पहले माइकल की हालत बेहद नाजुक थी, पर अब वे स्वास्थ्यलाभ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल में ट्यूमर कम ही देखने को मिलते हैं। ऐसे में ‘साइबरनाइफ’ ने कमाल का काम किया है। भविष्य में विकिरण की इस तकनीक का इस्तेमाल दिल की मांस-पेशियों को नुकसान पहुंचाए बगैर किया जा सकेगा।



गोल्फ बॉल के आकार का ट्यूमर : अस्पताल में दाखिल होते समय माइकल का ट्यूमर गोल्फ बॉल के आकार का था, जो विकिरण के असर से 40 फीसदी तक छोटा हो गया है। अगले चार हफ्ते में इसके और छोटा हो जाने की उम्मीद है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: