International
अफगानिस्‍तान राष्‍ट्रपति चुनाव: हामिद करजई विजयी घोषित
Agency Monday, November 02, 2009 18:28 [IST]  

काबुल। अफगानिस्तान में स्वतंत्न चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति पद के लिए दूसरे दौरे के मतदान के कार्यक्रमको रद्द करके आज राष्ट्रपति हामिद करजई को विजयी घोषित कर दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी दाऊद अली नजफी ने बताया कि सात नवंबर को होने वाला दूसरे दौर का मतदान नहीं कराया जाएगा।



करजई के एकमात्न प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला के राष्‍ट्रपति चुनाव से हटने के ऐलान के बाद की स्थिति पर विचार करने के बाद दूसरे दौर की बैठक में मतदान नहीं कराने तथा करजई को निर्वाचित घोषित करने का आज शाम निर्णय लिया गया।



बैठक के बाद आयोग के प्रमुख अजीजुल्ला लुदिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्वतंत्न चुनाव आयोग हामिद करजई को राष्ट्रपति घोषित करता है, क्योंकि वह पहले दौर के मतदान में विजयी रहे हैं तथा दूसरे दौर के लिये एकमात्न उम्मीदवार थे।



गौरतलब है कि देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उत्पन्न राजनीतिक गतिरोध को सुलझाने की कोशिश के लिये संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून अफगानिस्तान की आकस्मिक यात्ना पर सोमवार सुबह काबुल पहुंचे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: