भास्कर समूह ने शुरू किया सबसे बड़ा ‘तंबोला’
भास्कर नेटवर्क. Monday, November 02, 2009 19:52 [IST]  

tambholaभोपाल. यदि आप दो करोड़ मूल्य तक के इनाम जीतना चाहते हैं तो इससे अच्छा अवसर आपको नहीं मिलेगा। अपने पाठकों के साथ नए-नए अंदाज में संवाद कायम करने के लिए पहचाने जाने वाले भास्कर ने अब तक का सबसे बड़ा ‘तंबोला’ पेश किया है। इस अभियान की मुख्य थीम ‘मिलाते रहें’ है, जिसका उद्देश्य पाठकों को तंबोला के टिकट में दिए गए नंबरों से मिलाने के लिए प्रेरित करना है।

यह रोचक खेल मध्यप्रदेश (भोपाल, इंदौर, ग्वालियर),छत्तीसगढ़ (रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग / भिलाई), गुजरात (अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, राजकोट), राजस्थान (जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर), चंडीगढ़ व पंजाब (लुधियाना, जालंधर, अमृतसर) सहित 19 शहरों में एक साथ खेला जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब इन शहरों में भास्कर के पाठक एक साथ तंबोला खेलेंगे। 12 हफ्ते तक चलने वाले इस खेल में पाठकों को 2 करोड़ मूल्य तक के इनाम जीतने के अवसर मिलेंगे।

इस खेल के लिए पाठक को हर हफ्ते दैनिक भास्कर के सोमवार के संस्करण में एक तंबोला टिकट मिलेगा। इसके बाद हर हफ्ते में छह दिन (मंगलवार से रविवार तक) नंबरों का प्रकाशन नियमित रूप से दैनिक भास्कर में किया जाएगा।

इस खेल में पाठकों को सिर्फ नंबरों पर नजर रखनी होगी और उनका मिलान अपने टिकट में दिए गए नंबरों से करना होगा। यदि रविवार तक आपके टिकट में छपे सभी नंबर मिल जाते हैं तो आप बनेंगे फुल हाउसी के विजेता। अब आप अपने शहर के निर्दिष्ट केंद्रों से अगले हफ्ते के सोमवार से शनिवार तक इनाम ले सकते हैं। दैनिक भास्कर फुल तंबोला हिंदुस्तान यूनि लीवर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 94.3 मायएफएम एवं आईएमसीएल क्रमश: रेडियो और इंटरनेट पार्टनर हैं।

  Bookmark and Share
 
विचार:
BD Khanchandani
Monday, 2nd Nov 2009, 20:23
Dear Sir, Please tell how to participate in tamobla. Where and when numbers will be called and printed?
LUCKYPOONIA
Tuesday, 3rd Nov 2009, 11:00
Please let me know can how play this game who looking paper by web only.They can not get hihard copy.We can play on internate this game.
pawan
Tuesday, 3rd Nov 2009, 13:17
good



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: