नोकिया यूजर्स के लिए गूगल ने पेश की वॉयस सर्च सेवा
Balbir Bali Tuesday,November 03,2009 00:00 [IST]  

एजैंसी. नई दिल्ली. सर्च इंजन प्रमुख गूगल ने नोकिया हैंडसैट के तहत एक नई मोबाइल सेवा पेश की है, जिसमें नोकिया धारक सिर्फ बोलकर सूचना तलाश कर सकेगा। गूगल इंडिया के हैड ऑफ प्रोडक्ट विनय गोयल ने कहा है कि यह सेवा आवाज पहचान प्रोद्योगिकी (स्पीच रैकोग्नाइजेशन टैक्नोलॉजी) पर आधारित है । यह सोफ्टवेयर नोकिया एस६० हैंडसैट पर सिर्फ धारक की आवाज मात्र पर इंटरनैट में सर्च देने में सक्षम है। भविष्य में इस सेवा को नोकिया एस ६० सहित अन्य एन और ई सीरिज के अधिकांश हैंडसैट जैसे एन-८६ व ई-६३ मॉडल्स में भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस सेवा को गूगल की वैबसाइट से निशुल्क लोड किया जा सकता है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: