Health/ Science
ड्राकुला थेरेपी से बनी रहेगी जवानी!
Bhaskar.Com Tuesday, November 03, 2009 00:12 [IST]  

Drakula-therapyलंदन. कोई आपका ही खून निकालकर आपके ही चेहरे में इंजेक्ट करे और इससे आप और अधिक सुंदर दिखने लगें तो इसे क्या कहेंगे..ड्राकुला थेरेपी..? जी हां, वे इसे ड्राकुला थेरेपी ही कहते हैं। डरिए मत ये कोई भूतप्रेत से जुड़ी हुई बात नहीं है बल्कि चिकित्सक द्वारा की जाने वाली ऐसी थेरेपी है जिसमें आपके ही खून का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसमें आपके ही शरीर से खून को निकालकर चेहरे में इंजेक्ट किया जाएगा। जिससे बढ़ती उम्र को रोकने में सफलता हासिल की जाएगी। संभव है कि आप पहले से कहीं अधिक सुंदर दिखाई देने लगेंगे।

वैसे शॉर्ट में इस थेरेपी को एस3 कहा जाता है जिसका पूरा नाम है स्टीम्यूलेटेड सेल्फ सीरम स्किन थेरेपी। यह थेरेपी यूके में फ्रेंच कॉस्मेटिक डॉक्टर डेनियल सिस्टर द्वारा की गई खोज का नतीजा है।

इस थेरेपी के पीछे विचार यह है कि डॉक्टर आपके खून की बूंदें लेकर उसमें से लाल रूधिर कणिकाओं और सीरम व प्लेटलेट्स को अलग करने के बाद बचे हुए में रक्त में विटामिन और अमिनो एसिड को मिलाया जाएगा और फिर उसे आपके चेहरे में इंजेक्ट कर दिया जाएगा।

डाक्टर सिस्टर का कहना है कि डीएनए की मरम्मत और शुष्क त्वचा को ठीक कर कहीं अधिक सुंदर और जवान दिखा जा सकता है। यह थेरेपी इसी पर आधारित है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: