परेशानी से जूझ रही टीमें न्यूजीलैंड व पाक का वनडे आज
एजेंसी Tuesday, November 03, 2009 00:42 [IST]  

cअबू धाबी. परेशानी से जूझ रही टीमों न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मंगलवार को यहां खेला जाएगा। कीवी टीम जहां बिना कोच के यहां आई है और उसे कुछ खिलाड़ियों की चोट का भी सामना करना पड़ रहा है, वहीं पाकिस्तानी टीम मैच फिक्सिंग के आरोपों से घिरी है।



चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद उप विजेता रही कीवी टीम के कप्तान वेटोरी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि एंडी मोल्स के कोच पद से इस्तीफा देने से हमारी परेशानी बढ़ी है, लेकिन हम इससे उबरने में सक्षम हैं। वेटोरी अब कप्तान, प्रमुख ऑलराउंडर, चयनकर्ता व कोच की भूमिका साथ निभा रहे हैं।



राइडर, इलियट व टफी के बिना उतरेंगे कीवी: न्यूजीलैंड टीम को कई प्रमुख खिलाड़ियों की चोट की परेशानी से भी जूझना पड़ रहा है। आक्रामक ओपनर जैसी राइडर, ऑल राउंडर ग्रांट इलियट और तेज गेंदबाज डेरिल टफी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। उनके स्थान पर ब्रेडले जॉन वाटलिंग, स्कॉट स्टाइरिस और टिम साउथी को टीम में शामिल किया गया है।



इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे यूनुस : दूसरी ओर पाकिस्तानटीम को चैंपियंस ट्रॉफी में जानबूझकर मैच गंवाने के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। फिक्सिंग के आरोपों से खफा होकर टीम के कप्तान यूनुस खान ने इस्तीफे की पेशकश तक कर डाली थी। बोर्ड ने हालांकि उनका इस्तीफा ठुकरा दिया था, लेकिन टीम में मतभेद की खबरें जोरों पर हैं।यूनुस ने कहा कि न्यूजीलैंड पर जीत के लिए हमें टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की तरह है, जो एक होकर खेलती है।



पाकिस्तान टीम: यूनुस खान (कप्तान), सलमान बट, इमरान फरहत, खालिद लतीफ, मुहम्मद यूसुफ, शोएब मलिक, उमर अकमाल, कामरान अकमाल, अब्दुल रजाक, राणा नावेद, शाहिद आफरीदी, सईद अजमल, उमर गुल, मुहम्मद आमिर, राव इफ्तिखार, वहाब रियाज।



न्यूजीलैंड टीम: डेनियल वेटोरी (कप्तान), शेन बांड, नील ब्रूम, इयान बटलर, जेम्स फ्रेंकलिन, मार्टिन गुप्टिल, ब्रेंडन मैकुलम, नाथन मैकुलम, काइल मिल्स, जैकब ओराम, एरोन रेडमंड, टिम साउथी, स्कॉट स्टाइरिस, रॉस टेलर, वाटलिंग।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: