पेरिस.फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और उनकी पत्नी कार्ला ब्रूनी अपने पहले बच्चे को जन्म देने की प्लानिंग कर रहे हैं। सरकोजी के एक अमीर दोस्त जैक्यूस सीग्वेला ने यह खबर इस हफ्ते फ्रांस की प्रमुख सैलिब्रिटी पत्रिका ‘वाइसी’ को दी है।
विज्ञापन व्यापार के क्षेत्र में प्रमुख हस्ती माने जाते सीग्वेला ने ही दो साल पहले पैरिस में आयोजित एक डिनर पार्टी में सरकोजी की पहचान खूबसूरत पूर्व सुपर मॉडल ब्रूनी से करवाई थी। सीग्वेला ने कहा, निकोलस सरकोजी और कार्ला ब्रूनी वास्तव में एक बच्च चाहते हैं। कार्ला कई बार ऐसा कह चुकी हैं अन्यथा मैं ऐसी बात कभी नहीं करता। वे दोनों युवा हैं और परिवार शुरू करना चाहते हैं।
सरकोजी मानते हैं कि बच्च होने पर 2012 में हाने वाले राष्ट्रपति चुनाव जीतने की उनकी संभावना बढ़ जाएगी। 54 वर्षीय राष्ट्रपति को पहले दो विवाहों से तीन बच्चे हैं, जबकि 41 वर्षीय ब्रूनी को पिछले प्रेम-संबंधों से एक बेटा है।