ढाका. मसाला डोसा, चिकेन रोल और चटपटी चाट को देखकर केवल हम भारतीयों के मुंह में ही पानी नहीं आता। पड़ोसी बांग्लादेश में भी इनका खूब जलवा है। लोगों के बीच इंडियन फास्टफूड खासे लोकप्रिय है।
‘ट्रेंड्स’ मैग्जीन के अनुसार ढाका और अन्य शहरों के कई नामी गिरामी रेस्त्रां में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को लुभाने के लिए भारतीय स्नैक्स परोसा जा रहा है। मैग्जीन में कहा गया है कि लोग हम्बरबर्ग, हॉट डॉग्स और अन्य बांग्लादेशी तथा यूरोपीय फूड हैबिट से उब रहे हैं।
ऐसे में भारतीय व्यंजन तेजी से यूरोपीय मेनू की जगह ले रहे हैं। मशहूर रेस्त्रां ‘ढाबा’ में गोल गप्पे और आलू टिक्की बेची जा रही है। वहां दही पपड़ी, पापड़ी चाट और आलू चाट भी खूब बिक रहे हैं। ‘रोल एक्सप्रेस’ रेस्त्रा में राज क चौड़ी और पापड़ी चाट के साथ चिकेन पनीर रोल्स परोसा जा रहा है।