ब्रेड-मक्खन के दाम बढ़े
भास्कर न्यूज Tuesday, November 03, 2009 01:14 [IST]  

शिमला. बढ़ती मंहगाई में सस्ता माने जाने वाले ब्रेड और मक्खन का नाश्ता भी अब मंहगा हो गया है। ब्रेड का दाम एक रुपए बढ़ गया है। 14 रुपए में मिलने वाली ब्रेड अब लोगों को 15 रुपए में मिल रही है। पंजाब के ब्रेड निर्माताओं ने मैदा, चीनी और घी के दामों में हुई वृद्धि के बाद ब्रेड के दाम बढ़ा दिए हैं।



प्रदेश में ब्रेड के दाम में यह वृद्धि लागू हो गई है। मंहगाई की स्थिति ऐसी ही रही तो माना जा रहा है। ब्रेड के दाम दो रुपए तक बढ़ सकते हैं। वहीं, मक्खन का दाम तो पहले ही 180 रुपए किलो से बढ़कर 220 रुपए तक पहुंच चुका। इसमें अभी और उछाल आने के आसार हैं।



पिछले हफ्ते ही मिल गया था नोटिस



शहर के स्थिति पर गौर करें तो दो तीन ब्रांड की ब्रेड पंजाब से हिमाचल में आती है। इस तरह दूध के दाम में एक साल में बढ़ोतरी होने पर लोगों पर मंहगाई की मार पड़ी है। उसी तरह ब्रेड के बढ़े दाम ने भी लोगों की जेब पर भार बढ़ाया है। लोकल ब्रेड को छोड़ कर शहर में प्रतिदिन पांच हजार के ज्यादा पैकेट की खपत होती है। पंजाब से आने वाली ब्रेड की मांग प्रतिदिन 20 हजार के करीब है। स्थानीय ब्रेड स्पलायर्स की मानें तो ब्रेड बनाने वाली कंपनियों ने उन्हें पिछले हफ्ते ही ब्रेड के दाम बढ़ाने का नोटिस जारी कर दिया था। लिहाजा अब उन्होंने दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।



साल में तीन बार महंगा हुआ मक्खन



पिछले एक साल में जहां दूध के दामों में दो बार भारी उछाल आया है, वहीं मक्खन के दामों में तीन बार उछाल आ चुका है। मक्खन के दाम 180 रुपए किलो से बढ़कर 220 रुपए हो चुके हैं। इसी तरह देसी के दाम में भी दस से 15 रुपए तक वृद्धि हुई है। यही हाल रहा तो आने वाले समय में सस्ता माने जाने वाला नाश्ता भी लोगों की पहुंच से दूर हो जाएगा।



शहर में ब्रेड और दूध के होल सेल सप्लायर मस्तराम शर्मा का कहना है कि ब्रेड निर्माता कंपनियों के रेट बढ़ाने की नोटिफिकेशन कुछ दिन पहले जारी कर दी है। उन्होंने कहना है कि बढ़े हुए दाम में ब्रेड सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योकि ब्रेड की तरह ही दूध के दाम भी इसी प्रकार तेजी से बढ़े थे। व्यापारी सुरेंद्र ठाकुर की मानें तो मक्खन के दाम बढ़ने के बाद कुछ ब्रांड के मक्खन तो मार्केट में उपलब्ध भी नहीं हो रहे हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: