मेलबर्न. आस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित काकोसो द्वीप से सैकड़ो नॉटिकल मील की दूरी पर एक नाव के डूबने से लगभग 23 लोगों के के मरने की आशंका जताई गई है। नाव में सवार लोग आस्ट्रेलिया में शरण चाहते थे और उन्होंने बचाव की अपील की थी। उनकी अपील के बाद उधर से गुजर रहा मचेर्ंट पोत एलएनजी पायनियर और ताइवान का एक जहाज बचाव कार्य में जुट गए थे।
आस्ट्रेलियाई नौवहन सुरक्षा प्राधिकरण डूबे लोगों की तलाश में जुटा है। के लिए समुद्र और हवाई मार्ग से इलाके की निगरानी कर रहा है। खबर के अनुसार 17 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन बाकियों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
एएमएसए की प्रवक्ता रियान र¨बसन ने कहा कि बचे लोगों की तलाश जारी है। वह इसको लेकर चिंतित हैं। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एलएनजी पायनियर बहुत बड़ा जहाज है और उसमें सवार बचावकर्मी पानी में डूबे लोगों को बचाने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
‘‘आस्ट्रेलिया के गृह मंत्री ब्रेंडन ओकोन्नरो ने कहा, ‘‘हम जो कुछ कर सकते हैं, करेंगे। सबसे पहले बच गए लोगों को चिकित्सा और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं।