लंदन. ‘करी किंग’ के नाम से मशहूर एनआरआई व्यवसायी सर गुलाम नून को वल्र्ड फूड अवॉर्डस में लाइफटाइम अचीवमैंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
रैडी टू ईट नून प्रोडक्ट्स की स्थापना करने वाले नून ने इस मौके पर कहा कि उन्हें खुशी है कि वह भारतीय और थाई भोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने में योगदान दे सके। हिल्टन पार्क लेन में हुए समारोह में पाठक पिकल्स की मीना और कीर्ति पाठक को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड और भारतीय रेस्टोरैंट ‘द सिनामोन क्लब’ को रैस्टोरैंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला।
वल्र्ड फूड एसोसिएशन के हैरी दलाल ने कहा कि उनका उद्देश्य जातीय खाने को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाना था और सर गुलाम नून से लेकर मीना और कीर्ति पाठक जैसे विजेताओं से यह साबित हो गया है कि वह इसमें सफल हुए हैं।