बीजिंग. चीन सरकार ने रविवार को बीजिंग को बर्फ से ढक दिया। मौसम विज्ञानियों ने सूखे से जूझने और राजधानी में सर्दी का मौसम लाने के लिए आसमान पर कृत्रिम बादल बना दिए थे।
रविवार को सुबह से ही जो बर्फबारी शुरू हुई तो वह दोपहर तक जारी रही। इससे तामपमन गिरकर माइनस 2 डिग्री सैल्सियस हो गया। इसके साथ ही उत्तर से तेज हवाएं चलती रहीं।
देश के उत्तरी पूर्वी राज्यों लियाननिंग और जिलिन में भी पतझड़ की पहली बर्फबारी हुई। बीजिंग मौसम विभाग के मुख्य अधिकारी झांग क्वियांग ने कहा हम कृत्रिम बारिश कराने का कोई मौका नहीं चूकेंगे।
मालूम हो कि चीनी मौसम विज्ञानी वर्षो से बादलों में विशेष कैमिकलों का समावेश कर बारिश कराने की कोशिशें करते रहे हैं। कभी-कभी उनकी तकनीक काम कर जाती है। देश के उत्तरी क्षेत्रों में करीब दस साल से सूखा चल रहा है।