बाजार में मिल रही मन की शांति
Bhaskar News Tuesday, November 03, 2009 01:54 [IST]  

करनाल. भाग-दौड़ की जिंदगी में सुख-ऐश्वर्य होने के बावजूद बहुत से लोगों के पास शांति नहीं है। शांति के बिना उनके सुख आधे-अधूरे हैं। इसके लिए कोई सत्संग सुनने जाता है तो कोई बाजार में शांति खरीदने के लिए शॉपिंग करता है।



बाजार भी लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है। शांति-सुकून, सुख-समृद्धि के प्रतीक आइटम गिफ्ट गैलरियों में प्रमुखता से रखे गए हैं। शहर में डेढ़ दर्जन से भी अधिक दुकानों पर मन को शांति व सुकून का अहसास कराने वाले आइटम उपलब्ध हैं।



लाफिंग बुद्धा व विंड चाइम से लेकर गॉड फिगर और स्वास्तिक जैसे आइटम खरीदारी में प्रमुखता से शामिल किए जा रहे हैं। घरों में प्रकृति की अनुभूति करने के लिए जंगल, झील, पहाड़ और नील गगन में उड़ते पंछियों की सुंदर सीनरी में भी लोग मन की शांति ढूंढ़ते हैं।



घरों में खुशी का अहसास करने के लिए गोल्फ हैप्पी मैन, कछुआ, मेंढक, डॉग, बिल्ली, लेडी फिगर, गॉड फिगर, जेड स्टोन बुद्धा, विभिन्न प्रकार की बंदरवाल, ब्रास पोट, इलेक्ट्रॉनिक फूलदान, मछली पोट, दौड़ते घोड़ों और उगते सूर्य की सीनरी ग्राहकों की पसंद बन रहीं हैं।



सुख-समृद्धि के लिए बैंबूज



सुख-समृद्धि के लिए हरे-हरे बंबूज और लॉफिंग बुद्धा को प्राथमिकता से खरीदा जाता है। ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के हिसाब से लोग इन चीजों को खरीदते हैं और इनके रखने का स्थान तय करते हैं। बाजार में बैंबूज 60 से लेकर 100 रुपए तक में और लाफिंग बुद्धा 100 से 500 में मिल जाता है। बंदरवाल 100 से 650, फ्लावर 100 से 900 रुपए, लेडी फिगर, गॉड फिगर व शो पीस 50 से 5000, ब्रास पोट 250 से 5000 रुपए में मिल जाते हैं।



ब्रास पोट से बनता सुंदर वातावरण



ब्रास पोट और विभिन्न प्रकार के सुंदर व आकर्षक फूलों से ड्राइंग रूम व बैड रूम का वातावरण सुंदर बनता है। श्रीकृष्ण कृपा दुकान के संचालक अजरुन ने बताया कि लोग व्यापार में उन्नति के लिए दौड़ते घोड़ों की सीनरी व सुख-बुद्धि के लिए उगते सूर्य की बड़ी सीनरी को भी पसंद करते हैं।



इनसे मिलता है सुकून



नेहरू पैलेस पुष्पांजलि दुकान के संचालक पवन कुमार का कहना है कि लोग विंड चाइम, फ्लावर, गोल्फ हैप्पी मैन, लेडी फिगर, बंदरवाल, ब्रास पोट, इलेक्ट्रानिक फूलदान, गॉड फिगर व अन्य अन्य सुंदर सजीले शो पीस घरों में सजाने को खरीदते हैं। घर में इधर-उधर जाते हुए विंड चाइम की तरह-तरह की संगीतमयी सुरीली आवाज मन को शांति देती है। गोल्फ हैप्पी मैन खुशी का वातावरण प्रदान करता है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: