गैस रिसाव से 6 लोग बेहोश
भास्कर न्यूज Tuesday, November 03, 2009 02:06 [IST]  

पटियाला. डकाला रोड स्थित गत्ता मिल में गैस रिसाव होने के कारण आधा दर्जन मजदूर बेहोश हो गए। इलाज के लिए मजदूरों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के अनुसार डकाला रोड पर गत्ता मिल में बाद दोपहर गैस की पाइप लीक हो गई। गैस लीक होने के कारण मिल में काम करते आधा दर्जन मजदूर बेहोश हो गए।



बेहोशी की हालत में उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां मजदूरों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि गत्ता मिल में गैस रिसाव होने की घटना किसी के भी गले नहीं उतर रही। गैस रिसाव से मजदूरों के बेहोश होने से इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि मिल में गैस का भी उपयोग किया जाता है।



उधर, थाना सदर के इंचार्ज सुखविंदर सिंह चौहान ने बताया कि घटना बड़ी नहीं है। मिल में कोई गैस सिलेंडर रखा हुआ था, जोकि लीक हो गया और करीब आधा दर्जन मजदूर बेहोश हो गए।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: