बस्सी पठाना. गश्त कर रहे एक हवलदार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे हवलदार घायल हो गया। सरहिंद पुलिस ने कथित हमलावरों इकबाल सिंह, दर्शन सिंह, जसवीर सिंह, रणजीत सिंह, सुखविन्द्र सिंह तथा रणजीत शर्मा सहित छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हवलदार बलवीर व सुखविन्द्र सिंह जब गत रात्रि गांव बुचडे में करीब १क् बजे नहर के नजदीक गश्त कर रहा था, तभी उन्हें एक आल्टो कार खड़ी दिखाई दी, जिसकी पिछली सीट गायब थी। जब उन्होंने कार में सवार इकाबल सिंह और दर्शन सिंह से पूछताछ करनी चाही तो उन्हांेने तस्सलीबख्श जबाव देने की बजाय मारपीट शुरू कर दी और फोन करके अपने दूसरे साथियों को भी बुला लिया।
कथित हमलावर पुलिस कर्मी को नहर में फेकने लगे तभी कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने घायल हवलदार बलविंद्र सिंह को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।