पंचकूला. अखिल भारतीय महात्मा हंसराज आर्यन इंटर जोनल स्पोट्र्स टूर्नामेंट फॉर गल्र्स के दूसरे दिन ताऊ देवी लाल स्टेडियम और शहर के विभिन्न स्कूलों में टेबल टेनिस, योग, जिम्नास्टिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो- खो और बास्केट बॉल की प्रतियोगिताएं हरुई।
योग की प्रतियोगिता में जहां पंचकूला जोन की लड़कियों ने बाजी मारी, वहीं जिम्नास्टिक में पंजाब की छात्राएं पहले स्थान पर रहीं। योग और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं डीएवी सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल- 8 पंचकूला में, जिम्नास्टिक्स की प्रतियोगिताएं डीएवी कॉलेज सेक्टर- 10 चंडीगढ़ में और खो- खो के मुकाबले हंसराज पब्लिक स्कूल-6 में हुए। वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन तथा एथलेटिक्स मुकाबले ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हुए। प्रतियोगिताओं के नतीजे इस प्रकार रहे।
योग प्रतियोगिता
योग प्रतियोगिता में पंचकूला जोन ने पहला स्थान हासिल किया। इस टीम में गरोमा, शबनम, अंजलि, अलका धीमान, नेहा, शिवा राना, सोनिया और सलोनी थीं। पंजाब जोन की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया, जिसमें किरण, आरजू, दिलराज, आर्यवाणी, प्रीतिका, रिधा, महिमा व गुरप्रीत थीं।
जिम्नास्टिक्स
जिम्नास्टिक्स में दिल्ली की इशिका ने पहला, जालंधर की उर्मिला ने दूसरा तथा जालंधर की अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉल्टिंग टेबल में नई दिल्ली की आरुषि ने पहला, जालंधर की अंजलि ने दूसरा तथा दिल्ली की खुशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैलेंसिंग बीम में जालंधर की उर्मिला ने पहला, नई दिल्ली की इशिका ने दूसरा तथा नई दिल्ली की अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। अनईवन बार में जालंधर की अंजलि ने पहला, उर्मिला ने दूसरा व रोबिन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ऑल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट
ऑल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट में जालंधर की अंजलि ने पहला, दिल्ली की इशिका ने दूसरा, दिल्ली की आरुषि ने तीसरा स्थान हासिल किया। टीम चैंपियनशिप में पंजाब की टीम ने पहला, दिल्ली ने दूसरा स्थान लिया। वॉलीबॉल में दिल्ली जोन प्रथम व पंजाब जोन द्वितीय रहा। बैडमिंटन में बिहार जोन प्रथम व हिमाचल जोन द्वितीय रहा। खो- खो में दिल्ली प्रथम, बिहार द्वितीय, बॉस्केट बॉल में पंजाब प्रथम व दिल्ली ने द्वितीय स्थान लिया।