बैलों से लदा ट्रक पकड़ा
भास्कर न्यूज Tuesday, November 03, 2009 02:14 [IST]  

फतेहगढ़ साहिब. गौ रक्षा दल ने बैलों से भरे ट्रक को पकड़कर बैलों को मुक्त करवाया है। पत्रकारों से बात करते हुए गौ रक्षा दल पंजाब के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग रोपड़ से एक ट्रक में १५ बैलों के लाद पंजाब से बाहर ले जा रहे है। जिस पर उन्होंने गौ सुरक्षा दल के सदस्यों जिनमें गुरदीप, गुरदेव ¨सह, रंजीत व अन्य को साथ लेकर रात्रि 2 बजे के लगभग ट्रक नंबर यूपी 12 एल 2629 का पीछा किया तो उसे लाडंरा के पास जा दबोचा।



जबकि ट्रक में सवार चालक समेत 3 या 4 व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए ट्रक की सूचना पुलिस को दे दी गई तथा पुलिस कर्मचारियों को साथ ले बैलों को सरहिंद की श्री राधा कृष्णा गौशाला में पहुंचाया गया।



श्री राधा कृष्णा गौशाला के प्रबंधकों ने पकड़े गए बैलों को रखने में फंडों की कमी व जगह की कमी होने की असमर्थता जाहिर की। जैसे ही पकड़े गए बैलों व हुए दर्ज केस की सूचना रोपड़ मंडी के ठेकेदारों को मिली तो उनमें शामिल ठेकेदार अमरजीत सिंह, पार्षद पोमी सोनी, गांव सियोमाजरा के सरपंच नरेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच बलवीर ¨सह व कर्म ¨सह ब्लाक समिति सदस्य ने श्री राधा कृष्णा गौशाला में पहुंच गौशाला प्रबंधकों को बैलों की संभाल के लिए कहा तथा मौके पर खर्च भी अदा किया।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: