गुरुपर्व पर गुरुद्वारों में उमड़ी भीड़
भास्कर न्यूज Tuesday, November 03, 2009 02:16 [IST]  

dharmaपंचकूला. गुरुपर्व के मौके पर सोमवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब सहित शहर के अन्य गुरुद्वारों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने नाडा साहिब में माथा टेका।



गुरुद्वारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। इस मौके पर गुरुद्वारे में रागी जत्थों और टाडी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया। सोमवार तड़के 2.45 बजे ही गुरुद्वारे में अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद संगत ने फूलों की वर्षा की। करीब 3 बजे आतिशबाजी चलाई गई। तड़के 4 बजे से ही रागी और टाडी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान खुरू कर दिया था।



इस मौके पर गुरुद्वारे को लाइटों से सजाया गया था। सेक्टर- 7 के गुरुद्वारा सिंह सभा, सेक्टर -12, 15, 4 सहित अन्य गुरुद्वारों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जीरकपुर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाउली साहिब, पटियाला हाईवे पर गुरुद्वारा नाभा साहिब सहित अन्य गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।



चंडीगढ़ के गुरुद्वारों को भी रोशनी से सजाया गया। मोहाली में सभी गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक आयोजन किया गए। मुख्य कार्यक्रम श्री अंब साहिब में किया गया। डेराबस्सी में शहर व आस पास के गांवों में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। खरड़ के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में की गई दीपमाला एवं रोशनी आकर्षण का केंद्र रही।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: