नाभा में किसान का कत्ल, केस
भास्कर न्यूज Tuesday, November 03, 2009 02:19 [IST]  

नाभा. नाभा ब्लाक के नजदीकी रामगढ़ में रविवार रात को किसी ने एक किसान का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक बलदेव सिंह 50 वर्ष का था। थाना सदर पुलिस ने गुरचरन सिंह के बयानों पर अज्ञात कातिलों के खिलाफ धारा 304 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बलदेव सिंह शराबी था व उसका खेत गांव में स्थित मंदिर राम तलाई के नजदीक था।



मंदिर के नजदीक ही मृतक बलदेव सिंह की लाश मिली। पुलिस को बगैर सूचना दिए ही गांव वाले मृतक की लाश को घटनास्थल से उठा कर घर ले गए व उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। परंतु किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सदर इंचार्ज इंस्पेक्टर दविंदर सिंह मल्ली ने तुरंत जाकर लाश कब्जे में ली। पुलिस को घटनास्थल से शराब की खाली बोतल व खून के निशान मिले।



हालांकि गांव वालों द्वारा मृतक की लाश को बिना बताए घटना स्थल से घर ले जाना सवाल खड़े करता है। मृतक बलदेव सिंह के दो लड़के व एक लड़की हैं। गांव वालों को इस कत्ल का सुबह पता चला। उधर थाना सदर इंचार्ज स. दविंदर सिंह मल्ली ने बताया कि किसी ने बेरहमी से मृतक बलदेव सिंह का कत्ल कर दिया है। इस केस की बारीकी से जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही सब साफ हो पाएगा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: