पटियाला/फतेहगढ़ साहिब/सरहिंद/नाभा/बस्सी पठाना. सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकटोत्सव पर विभिन्न शहरों में उत्साह व श्रद्धा से मनाया गया। सभी गुरुद्वारों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। विभिन्न रागी जत्थों ने शबद गाकर संगतों को निहल किया। विभिन्न समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया गया। लोगों ने नगर कीर्तन निकाला। कहीं स्वास्थ्य शिविर लगाए गए तो कहीं बच्चों को पाठच्य सामग्री बांटी गई।
सिखों के पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी क ा प्रकाशोत्सव शहर के सभी गुरुद्वारों में मनाया गया। गुरुपर्व के अवसर पर विभिन्न गुरुद्वारों में सारा दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। गुरुपर्व के उपलक्ष्य में शहर के प्राचीन गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में लाखों की तदाद में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचे। गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाने के लिए गुरुद्वारा साहिब में भक्तों की भीड़ सुबह 4 बजे से ही लग गई थी।
गुरुपर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह से शुरू हुआ लंगर देर रात तक चला। विभिन्न इलाक ों में स्थित गुरुद्वारों में माथा टेकने के पश्चात भक्त गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दीपमाला कर गुरु जी का जन्म दिवस मनाया। गुरुद्वारा साहिब में भक्तों द्वारा की गई दीपमाला आर्कषण का केंद्र बनी हुई थी। इसके अलावा मथुरा कालोनी में स्थित गुरुद्वारा साहिब की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया।
श्री गुरु नानक देव जी संसार के उच्चतम दार्शनिक क्रांतिकारी हैं। यह विचार शिरोमणि कमेटी के पूर्व प्रधान और पंजाब राज्य पिछड़ी श्रणि कमीशन के चेयरमैन प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने जय जवान कालोनी में स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित गुरुपर्व कार्यक्रम के दौरान कहे। इस मौके पर कालोनी की संगत द्वारा प्रो. बडूंगर को यादगारी चिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधार जसविंदर कौर, पलविंदर कौर, मोहन सिंह, दलीप सिंह, पाल सिंह, प्रगट सिंह, जसविंदर सिंह व अन्य शामिल हुए।
जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की ओर से पहले पातशाह गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर राघो माजरा पुली पर लंगर का आयोजन किया गया। लंगर के दौरान केंद्रीय राज्य विदेश मंत्री परनीत कौर को पक्काकलां के विधायक मखन सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के उपाध्यक्ष शैलेंद्र मोंटी, महासचिव परमजीत सिंह भुल्लर और प्रो. रणजीत सिंह द्वारा गुरु नानक देव जी की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सतिंदर संधू, राजकुमार घोली, दर्शन सिंह कंग, जसविंद्र सिंह बिट्टू, कुलदीप सिंह व अन्य सदस्य शामिल हुए।
मोहल्ला तफहजलपुरा में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलाक कांग्रसे के महासचिव वरिंदर शर्मा ने अपने साथियों सहित गुरु का लंगर बंटवाया। बीरभान, राज कुमार, जसबीर सिंह, अशोक, राजिंदर, सुरजीत बराड़, प्रकाश, दविंदर वर्मा, रवि, पंडित नंद किशोर शामिल हुए।
सद्भावना सेवा सोसायटी की ओर से श्री गुरुनानक देव जी के प्रक ाशोत्सव पर अनारदाना चौक में लड्डूयों की प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी के प्रधान शेर खां ने शहरवासियों को इस पवित्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर अमित सचदेवा, विक्र म शर्मा, संजय अरोड़ा, हरिंदर सिंह, राजीव वर्मा, आशू, विनय शर्मा, जहीर अबास, अश्वनी कुमार, योगेश योगी व अनारदाना चौक मार्केट कमेटी के सदस्य शामिल हुए। त्रिपड़ी इलाका निवासियों की ओर से बाजार में लंगर लगाया गया।
मंदिर कमेटी ने लंगर लगाया
पटियाला में भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी लाहोरी गेट पटियाला की ओर से गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस पर लंगर लगाया गया। इस अवसर पर क मेटी की ओर से विश्वकर्मा फ्री होम्योपैथिक डिस्पेंसरी और केयर क्लीनिक लैब द्वारा फ्री होम्योग्लोबियन और ब्लड शुगर कैंप लगाया गया। कार्यक्रम में कमेटी के चेयरमैन प्रेम चंद सग्गू, प्रधान सुरजीत सिंह रुपाल, डा. जंग सिंह, वरिंदर धीमान, मोहन सिंह, मेवा सिंह, रामलाल धीमान, बचन सिंह, दलीप सिंह, जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह, जगदीश चंद उभ्भी, कुलदीप सिंह, रामकृष्ण, सुखदेव सिंह, हरविंदर सिंह राजा, सुबा सिंह, जसवंत सिंह व अन्य शामिल हुए।
रागी जत्थों ने संगत को किया निहाल
फतेहगढ़ साहिब में श्री गुरु नानक देव जी प्रकाशोत्सव पूरी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में माथा टेक गुरु घर की खुशियां हासिल की। गुरुद्वारा साहिब में दिन भर रागी जत्थों द्वारा किए कीर्तन ने भी संगतों को निहाल किया।
अपने संदेश में गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी भाई हरपाल ¨सह जी ने सभी को प्रकाश दिवस की मुबारकबाद देते हुए गुरु चरणों में मानवता के कल्याण की अरदास की। माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं को कोई कष्ट न हो तथा उनकी सुविधा के लिए गुरुद्वारा साहिब की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की सेवा भी सेवादारों द्वारा पूरी श्रद्धा भावना से निभाई गई। शहर के विभिन्न गुरुद्वारांे में भी प्रकाश उत्सव मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारांे में माथा टेका। प्रकाशोत्सव के मौके पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा लंगर भी लगाए गए। देर शाम को लोगों द्वारा अपने घरों पर दीपमाला की गई तथा आतिशबाजी भी चलाई गई।
भारी संख्या में लोगों ने माथा टेका
नाभा में सिखों के गुरु श्री गुरु नानक देव की प्रकाशोत्सव श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा बाबा अजापाल सिंह घोड़िया वाला में संगतो की भारी भीड़ ने गुरुद्वारा में माथा टेक कर आशीर्वाद हासिल किया। गुरुद्वारा घोड़िया वाला के प्रसिद्ध कथा वाचक रजिंदर पाल सिंह ने कथा से संगत को एक घंटा तक गुखानी से निहाल किया।
इस मौके पर रागी सिंहों ने गुरवाणी कीर्तन से संगतों को जोड़ा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मानइंदर सिंह मानी, नगर कौंसिल के अध्यक्ष गुरबख्शीश सिंह भट्टी, कौंसलर हरप्रीत सिंह प्रीत, कुलवंत सिंह सियान विशेष तौर पर मौजूद रहे। गुरुद्वारा टिब्बी साहिब हीरा महिल, गुरुद्वारा रोहटा साहिब, गुरुद्वारा धंगेडा साहिब, गुरुद्वारा सिद्धसर अलहौरा साहिब में भी गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के संबंध में विशेष समागम आयोजित करवाए गए। सभी समागमों में गुरु का लंगर अटूट चला।