डॉ. यशपाल को मिलेगा प्रियदर्शिनी अवॉर्ड
भास्कर न्यूज Tuesday, November 03, 2009 02:32 [IST]  

चंडीगढ़. पीजीआई के हृदयरोग विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. यशपाल को ईटिंग विद ब्रेन सिग्नल कांसेप्ट के लिए 18 नवंबर को दिल्ली में इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी नेशनल अवार्ड प्रदान किया जाएगा। ईटिंग विद ब्रेन सिग्नल कांसेप्ट में व्यक्ति की एक रोटी में ही भूख पूरी हो जाती है।



डॉ. यशपॉल के इस कांसेप्ट का कॉपीराइट और पेटेंट भी हो चुका है। उनके इस फार्मूले की सराहना पूरी दुनिया कर चुकी है। डॉ. यशपाल कहते हैं कि जब व्यक्ति की भूख एक रोटी में ही समाप्त हो जाएगी तो खाने पर खर्च किए जाने वाले अधिक धन का किसी दूसरी जगह उपयोग हो सकेगा। इससे गरीबी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: