वर्ल्ड क्लास बनते ही दौड़ेगी मेट्रो
मनोज अपरेजा Tuesday, November 03, 2009 02:33 [IST]  

चंडीगढ़. चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के वर्ल्ड क्लास बनते ही मेट्रो रेल भी दौड़ने लगेगी। अंबाला मंडल ने नई दिल्ली मुख्यालय को इसके लिए जरूरी सुविधाएं जुटाने की रिपोर्ट भेज दी है। डीआरएम एचके जग्गी ने इसकी पुष्टि की है।



उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में शहर की जनसंख्या, विकास, बढ़ते यात्रियों के दबाव और स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने संबंधी जरूरतों का ब्यौरा है। मुख्यालय के आला अधिकारी रिपोर्ट का अध्ययन कर रहे हैं। वे इसे स्वीकृति के लिए मंत्रालय भेजेंगे।



चंडीगढ़-मोरिंडा के बीच विद्युतीकरण दिसंबर तक



डीआरएम जग्गी का कहना है कि चंडीगढ़—मोरिंडा के बीच बिजली की लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। दिसंबर के अंत तक इस रेलमार्ग पर विद्युत इंजन दौड़ने लगेंगे। अभी चंडीगढ़ में जनशताब्दी का इंजन बदलना पड़ता है। विद्युतीकरण के बाद इसकी जरूरत नहीं रह जाएगी।



मेट्रो की सुविधा अनिवार्य



जग्गी ने कहा कि वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन में मेट्रो रेल की सुविधा अनिवार्य होती है। चंडीगढ़ में मेट्रो रेल चलाने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर एक साल में करीब 10 फीसदी यात्रियों का इजाफा हुआ है। चंडीगढ़- लुधियाना रेलमार्ग का काम पूरा होने के बाद यात्रियों का दबाव और बढ़ने की संभावना है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: