डीएवी के छात्र को स्वाइन फ्लू
भास्कर न्यूज Tuesday, November 03, 2009 02:35 [IST]  

चंडीगढ़. सेक्टर-8 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के आठवीं कक्षा के एक छात्र को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से एक हफ्ते के लिए आठवीं कक्षा को बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा इस छात्र के साथ बस में आने वाले 45 बच्चों को स्कूल न आने की सलाह दी गई है।



स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस छात्र को कुछ दिनों से जुकाम एवं बुखार था। रविवार को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट सोमवार रात मिली। नोडल अफसर एचसी गेरा का कहना है कि स्कूल को तत्काल इसकी जानकारी दी गई और आठवीं कक्षा को मंगलवार से एक सप्ताह के लिए बंद करने को कहा गया है। प्रभावित छात्र को टैमी फ्लू की डोज देकर घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। अन्य छात्रों और उनके परिजनों पर नजर रखी जा रही है। प्रिंिसपल जसकिरण का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश लागू किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद ही आठवीं कक्षा को शुरू किया जाएगा।



नजरबंद परिवार की हालत बेहतर, चार नए सैंपल लिए



सेक्टर-23 में स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए परिवार के सभी सदस्यों की हालत अब बेहतर है। प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से परिवार के 14 लोगों को नजरबंद किया गया था। मालूम हो कि स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाई गई इस परिवार की किशोरी की मौत हो चुकी है। नोडल ऑफिसर एचसी गेरा ने बताया कि सभी सदस्य अब ठीक हैं। इस परिवार में दो बच्चों को भी नजरबंद किया गया है, जो अब स्वस्थ हैं। वहीं स्वाइन फ्लू की आशंका में शहर के चार लोगों के सोमवार को सैंपल लिए गए हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: