आटो यूनियन कंट्रोल करेगी ट्रैफिक
रघु राजा Tuesday, November 03, 2009 03:16 [IST]  

अमृतसर. ट्रैफिक जाम के कारणों को अगर तलाशा जाए तो अधिकांश लोग आटो चालकों को ही दोष देते हैं। सच्चई चाहे जो भी हो, लेकिन हकीकत यह है कि अब यही आटो चालक शहर में जगह—जगह टैफिक को कंट्रोल करते नजर आएंगे। भास्कर युवा युनिटी द्वारा लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अब आटो यूनियन भी हल्ला बोल टीम में शामिल हो गई है।



इसके तहत आटो चालक खुद तो निमयों का पालन करेंगे ही साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। यूनियन के सदस्य महां सिंह चौक समेत अन्य चौकों पर ट्रैफिक कंट्रोल का जिम्मा संभालेंगे। सुधार की इसी प्रक्रिया में हल्ला बोल टीम के सदस्यों रघु महाजन, अकुंर गुप्ता, राजन, मयंक, राजन भनोट और अंकित के साथ आटो चालक दविंदर सिंह, हृदयपाल सेमा, तरसेम सिंह, अनिल,सुरिंदर, लक्की ने महां सिंह चौक पर लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। आटो यूनियन के प्रधान रामशरण के सहयोग से सदस्यों ने ट्रैफिक कंट्रोल किया।



हम सब हैं जिम्मेदार : आटो यूनियन सर्कल के प्रधान बिटू का कहना है कि किसी एक को दोष देने मात्र से ही ट्रैफिक समस्या का समाधान नहीं होने वाला। इस अव्यवस्था के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं, इसलिए सभी को मिलकर इस ओर प्रयास करना होगा। उनका कहना है कि शहर में आटो की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन इसके लिए वे भी जिम्मेदार हैं जा निजी वाहनों से धड़ल्ले से निमयों को तोड़ते हैं।



तोड़ना होगा मिथक : राहगीर तमिंदर सिंह ने भास्कर युवा युनिटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लोग निडर होकर नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्हें न तो सजा की चिंता है और न ही समाज की। यह मिथक तोड़ना होगा और जो भी नियमों का उल्लंघन करते नजर आए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं राहगीर रमेश भैंस ने कहा कि शहर में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस को भी बराबर रुचि लेनी होगी तभी स्थिति सुधर पाएगी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: