रेल और सड़क यातायात ठप रखेंगे
अमृतसर. मंगलवार को पंजाब बंद के आह्वान के तहत दल खालसा इंटरनैशनल और खालसा एक्शन कमेटी सदस्य रेल और सड़क यातायात ठप रखेंगे। 84 दिल्ली दंगों के 25 साल
बीतने के बाद भी प्रभावितों को न्याय न मिलने के विरोध में रखे जा रहे बंद के दौरान राज्य के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर चक्का जाम किया जाएगा।
दल खालसा के प्रवक्ता कंवरपाल सिंह बिट्टू ने लोगों से बंद के दौरान सहयोग देने और यात्रा को एक दिन के लिए टालने की अपील की। उन्होंने बताया कि बंद को सफल बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
प्रदेश के 20 जिलों में सैकड़ों वर्करों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। वर्करों की संख्या की जानकारी देने से इंकार करते हुए बिट्टू ने कहा कि प्रत्येक जिले में इनकी संख्या हजारों में होगी। वर्कर शांतिमय ढंग से दुकानदारों और व्यापारिक संस्थाओं से कारोबार बंद रखने की अपील करेंगे। बंद के दौरान वर्कर पूरी तरह निहत्थे होंगे। अमृतसर से फतेहगढ़ साहिब तक वर्करों की तैनाती हो गई है।
अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, खन्ना और राजपुरा जैसे तमाम प्रमुख मागरें पर वर्कर तैनात रहेंगे। शहरों और कस्बों में मंगलवार सुबह रुट मार्च निकाला जाएगा। दल खालसा और खालसा एक्शन कमेटी ने बंद को सफल बनाने के लिए शहर की दीवारों पर पोस्टर चिपका दिए हैं। इनपर पंजाबी में लाल स्याही से ‘3 नवंबर नूं पंजाब बंद’ लिखा है।
सिख संगठनों का समर्थन : बिट्टू ने बताया कि बंद को दमदमी टकसाल के प्रमुख सेवादार हरनाम सिंह खालसा, दमदमी टकसाल अजनाला के प्रमुख सेवादार भाई राम सिंह, सिख स्टूडेंट्स फैडरेशन मेहता के अमरबीर सिंह ढोट, अखंड कीर्तनी जत्थे के प्रधान भाई बलदेव सिंह, शिअद पंच प्रधानी, शिअद लौंगोवाल, शिअद 1920 आदि ने समर्थन दे दिया है। शिअद (ब) को छोड़ सभी राजनीतिक व समाजिक संगठन समर्थन में हैं।
रोष जताना जरूरी: बिट्टू
पंजाब बंद का आह्वान करने वाले दल खालसा के प्रवक्ता बिट्टू ने कहा कि अरदास कर देने मात्र से प्रदर्शन नहीं हो सकता। पंजाब बंद कांग्रेस के दंगों की आड़ में सिखों के कत्लेआम के प्रयास के खिलाफ फतवे क ा प्रतीक है। केवल अरदास सरकार के कान नहीं खोल सकती, इसलिए ऐसे प्रयास लाजमी हैं। बंद की आवाज सरकार के दरबार में अवश्य गूंजेगी।
बंद नहीं अरदास करें
सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि बंद का ऐलान करने की बजाए सिख संगठनों को अकाल तख्त साहिब पर अरदास कर दंगों के मृतकों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए। जनता कभी भी बंद को समर्थन नहीं देती क्योंकि वह हमेशा शांित की पक्षधर है। सरकार भी अमन कायम रखने की पक्षधर है। उन्होंने ऐलान किया कि अकाली भाजपा गठबंधन सरकार प्रदेश में आतंकवाद को फिर से पनपने नहीं देगी। आतंक का सिर कुचल दिया जाएगा और कानून-व्यवस्था कायम रखी जाएगी।










