जोधपुर. वर्षो से विदेश में रह रहे भारतीय मूल के प्रवासियों के बीच जोधपुर वैवाहिक समारोहों के लिए प्रमुख आयोजन स्थलों के रूप में उभर रहा है। पिछले कई सालों से यूके, यूएसए, कनाडा और सिंगापुर में प्रवास कर रहे इन भारतीयों की प्रायोरिटीज में वैसे तो जयपुर, जैसलमेर व उदयपुर भी शामिल हैं लेकिन जोधपुर के प्रति उनमें अलग सा ही क्रेज है।
सच तो यह है कि शादी जैसे खास फंक्शन के लिए सूर्यनगरी एनआरआई की पहली पसंद बन गई है। यहां उम्मेद भवन, उम्मेद क्लब, उम्मेद फाचरून, ओसियां और खींवसर फोर्ट जैसे कई स्थल हैं जो वैवाहिक स्थलों के लिहाज से उन्हें खास तौर पर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा मारवाड़ का संगीत, खाना, परिधान और पारम्परिक तरीके वाली शादियां एनआरआई को खास तौर पर लुभाते हैं।
यूं भी देखे तो राजस्थान में पर्यटक आते हैं वे जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में आना जरूर पसंद करते हैं। विविधताओं की वजह से वे अपने विवाह समारोह संपन्न करवाने के लिए इतनी दूर से राजस्थान आते हैं। आखिर ऐसी क्या बात है जो एनआरआई बरबस जोधपुर की खिंचे चले आते हैं, प्रस्तुत है इस संबंध में एक रिपोर्ट। सिटी इवेंट टीम ने कई पहलुओं को तलाशा।