सड़क हादसे में एक मासूम की मौत, नौ घायल
भास्कर न्यूज Tuesday, November 03, 2009 03:45 [IST]  

जोधपुर. सूरसागर थाना क्षेत्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा व जीप की टक्कर में एक साल की बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।



पुलिस ने बताया कि सूरसागर थाने के समीप मावड़ियों की घाटी निवासी जयराम मेघवाल सोमवार को अपने परिवार के साथ अरनाजी में आयोजित मेले में गया था। वहां से लौटते समय अपराह्न् तीन बजे बड़ली से थोड़े आगे ही निकलते ही उनके ऑटो रिक्शा की सामने से आ रही जीप से भिडं़त हो गई। इस हादसे में जयराम की एक वर्षीय पुत्री ने दम तोड़ दिया।



जबकि जयराम (27), कमलेश (3-0), प्रेमाराम (19),लक्ष्मी (23), संतोष (20),हिना (14),सोनू (10), मंजू (25) व चार वर्षीय कन्हैया घायल हो गए। सभी घायलों को अन्य वाहन से मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें से जयराम व प्रेमाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: