पोल शिफ्टिंग : आज से सात घंटे बिजली कटौती
Bhaskar News Tuesday, November 03, 2009 04:08 [IST]  

इंदौर. सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली पोल शिफ्ट करने के लिए मंगलवार से तीन दिन तक विभिन्न इलाकों में सात घंटे बिजली गुल रहेगी। शहर संभाग पूर्व क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण में कई स्थानों पर बिजली पोल बाधक हैं।



बिजली कंपनी ने इन्हें हटाने के लिए तीन दिनी कार्यक्रम बनाया है। इसके तहत सुबह नौ से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। कार्यपालन यंत्री एन.सी. गुप्ता ने बताया चूंकि पोल शिफ्टिंग का मामला है इसलिए समय घटाया-बढ़ाया जा सकता है।



आज इन इलाकों में गुल रहेगी



11 केवी खजराना व 11 केवी महादेव तोतलानगर फीडर से संबद्ध साकेतनगर, गुलमोहर कॉलोनी, कनाड़िया रोड, संविदनगर, न्यू पलासिया, ओल्ड पलासिया, मनोरमागंज, नवनीत टॉवर, नवनीत प्लाजा, सफायर हाइट्स, लोनिवि कार्यालय, सिंचाई विभाग कार्यालय व आसपास के कुछ इलाके।



4 व 5 नवंबर का कार्यक्रम



शहर संभाग पूर्व के मुताबिक 4 नवंबर को 11 केवी रवींद्रनगर फीडर से संबद्ध तिलकनगर, बख्तावर रामनगर, विनोबानगर, महादेवनगर, सांईनाथ बी सेक्टर, वंदनानगर तथा 5 नवंबर को 11 केवी छप्पन दुकान फीडर से संबद्ध डायमंड कॉलोनी, छप्पन दुकान, न्यू पलासिया, चेतन विहार, कॉमर्स हाउस आदि स्थानों पर बिजली गुल रहेगी।



ऊर्जा बचत सप्ताह



मप्र स्थापना दिवस के मौके पर कंपनी 1 से 7 नवंबर तक ऊर्जा बचत सप्ताह मना रही है। यह इत्तेफाक है कि बिजली गुल रखने से पोल शिफ्ट होने के साथ ऊर्जा बचत का उद्देश्य भी पूरा होगा।



सिंचाई के लिए एक बार फिर नया प्लान, इंदौर में भी पड़ सकता है असर



मांग और पूर्ति में अंतर बढ़ने और सिंचाई के लिए बिजली पूर्ति के कारण मप्र पावर ट्रेंिडंग कंपनी ने एक बार फिर नया प्लान बनाया है। यह मंगलवार से लागू होगा। इसमें इंदौर के भी शामिल होने से यहां भी कटौती संभावित है किंतु कब और कितनी होगी, यह सुबह ही पता चल सकेगा। लोड ज्यादा नहीं बढ़ने से कटौती न हो।



प्लान के तहत संभागीय मुख्यालयों में चार घंटे, जिला मुख्यालयों में छह, तहसील मुख्यालयों में 12 और गांवों में 14 घंटे की कटौती होगी। संभाग मुख्यालयों में कटौती सुबह छह से दोपहर 12 के बीच और दोपहर 12 से शाम छह बजे के बीच दो-दो घंटे की होगी। जिला मुख्यालयों में भी दो भागों में तीन-तीन घंटे की कटौती होगी। तहसील व ग्रामीण अंचलों में अलग-अलग ग्रुप में समय तय किया जाएगा।



लोड पर निर्भर है



मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के चीफ इंजीनियर जे.पी. दुबे का कहना है संभागीय मुख्यालय के कारण कटौती में इंदौर भी शामिल है किंतु यहां कटौती बिजली के लोड पर निर्भर है। हमारा प्रयास है इंदौर में यदि कटौती हो तो कम से कम हो। कटौती फिलहाल सुबह दो घंटे की होगी, किंतु बाद में जरूर होगी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: