जयपुर. बारह किरदारों को परदे पर साकार करने वाली प्रियंका चोपड़ा सोमवार अलसुबह मम्मी के साथ जयपुर होते हुए अजमेर जियारत करने पहुंची और शाम की फ्लाइट से मुंबई लौट गईं, हालांकि उनकी फ्लाइट तय समय से देरी से रवाना हुई।
एयरपोर्ट पर प्रियंका ने सिटी भास्कर को बताया, भले ही ‘कमीने’ और ‘वॉट्स यॉर राशि’ फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया, मगर मुझे खुशी है कि मेरे किरदारों को पसंद किया गया। शादी के सवाल पर उन्होंने कहा, शादी के लिए अभी सही वक्त नहीं है।
मेरा फोकस काम पर है। वैसे मेरी तरफ से शिल्पा को जल्द शादी करने के लिए में बधाई। उन्होंने शाहरुख का बर्थडे होने से उन्हें भी बेस्ट विशेज दीं। किसी से अफेयर की बात पर उन्होंने मीडिया को पर्सनल सवाल न करने की हिदायत दे डाली।