बिलासपुर. निगम चुनाव की तैयारियों के लिए वार्डो के दौरे पर निकले प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल के समक्ष 60 फीसदी से अधिक वार्डो में मेयर पद के लिए कार्यकर्ताओं ने मंदाकिनी पिंगले का नाम सुझाया है, लिहाजा सुश्री पिंगले की दावेदारी मजबूत हो गई है।
नगर एवं जिले के विभिन्न चुनावों के लगातार संचालन का जिम्मा बखूबी संभाल रहे श्री अग्रवाल ने भले ही मेयर पद के लिए अपने पत्ते नहीं खोले हैं, परंतु वार्डो के दौरे से खंगाले गए निष्कर्ष में उन्हें मेयर के लिए नाम मिल चुका है।
हालांकि वार्ड की बैठकों में उन्होंने बीच का रास्ता अपनाते हुए साफ कर दिया है कि नाम तय करने के लिए प्रदेश की चुनाव समिति व पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के साथ ही बतौर विधायक उनकी भी राय ली जाएगी। संघ परिवार से जुड़ी मंदाकिनी पिंगले के नाम पर संगठन को शायद ही एतराज हो।
अलबत्ता संगठन से जुड़ी अन्य नेत्रियां अपने दावे के लिए जिले के दिग्गज नेताओं तथा मुख्यमंत्री निवास की परिक्रमा में जुटी हुई हैं, लेकिन वार्ड से निकली रायशुमारी के बाद उनका दावा मजबूत नहीं हो पा रहा है। श्री अग्रवाल ने सोमवार तक नगर निगम के 55 में से 38 वाडरेँ का दौरा पूरा कर लिया है।
पार्षद पद की टिकट के लिए दावेदारों की संख्या जरूर बड़े पैमाने पर सामने आई। कुछेक वार्डो में एक-एक नाम ही सामने आए, जिन्हें अंतिम माना जा रहा है। इसमें वार्ड क्रमांक 29 से उमेश चंद्र कुमार का नाम शामिल है। 23 से पार्षद पद के लिए इदरिस बाई, कुतुब कपासी, अब्बास भाई, अनिल गुप्ता, किशोर कछवाहा, 24 से बृजकिशोर कश्यप, दुर्गेश पांडे, दुर्गा सोनी, श्रीकांत सहारे, प्रदीप कश्यप, वार्ड क्रमांक 25 से अरविंद बोलर, बबलू पमनानी, पवन सोनकर, दुकालू अहिरवार, पप्पू शर्मा, शकील भाई, मनोज देवांगन, 26 से पार्षद ओम देवांगन सहित कई नाम उभरकर सामने आए। वार्ड क्रमांक 28 से बीना रजक, वीरेंद्र चौधरी, किशन निर्मलकर, राजकुमार कैवर्त, पार्षद की टिक ट के लिए अपना दावा रखा है।