बिलासपुर. रोमन कैथोलिक समुदाय ने सोमवार को ‘ऑल सोल डे’ मनाया। कब्रिस्तानों में मृत पूर्वजों की याद में मोमबत्तियां जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
मसीही समुदाय के लोगों ने सोमवार की शाम कब्रिस्तान पहुंचकर दिवंगतों की कब्रगाह पर कैंडिल जलाए और उनके लिए ईश्वर से विशेष प्रार्थना की। तोरवा कब्रिस्तान में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मोमबत्ती जलाते हुए पूर्वजों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।