विजय को खूबचंद बघेल कृषि सम्मान
भास्कर न्यूज Tuesday, November 03, 2009 05:08 [IST]  

सारंगढ़. श्री यादव के सम्मान से सारंगढ़ क्षेत्र एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। 1 नवंबर को राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह समेत छत्तीसगढ़ की तमाम हस्तियों के बीच जब विजय यादव का नाम पुकारा गया तो वहां मौजूद सारंगढ़ क्षेत्र के लोगांे की तालियों की गड़गड़ाहट थमने का नाम नहीं ले रही थी।



श्री यादव को 2 लाख रुपए नगद, शाल, श्री फल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पेशे से मोटर साइकल मेकेनिक विजय यादव ने 30 साल पहले एक लकड़ी के ठेले मंे मात्र 5 सौ रुपए की लागत से अपनी जिंदगी की शुरूआत की थी जो आज सकारात्मक सोच व मेहनत के बल पर एक सर्विसिंग सेंटर के रूप मे तब्दील हो चुका है।



उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर ही आगे बढ़ते हुए अपनी कमाई पूंजी से 9 साल पहले 2001 में अपने घर के सामने मात्र 3 एकड़ खेतिहर जमींन खरीद कर उसे चकबंदी करते हुए 5 एकड़ बनाया और उसमें अपनी सकारात्मक सोच व जी तोड़ मेहनत से साधारण उत्पादन वाली भूमि को ऐसा उपजाऊ बनाया कि एक हेक्टेयर जमीन में 45 क्विंटल धान व 39 क्विंटल गेंहू का रिकार्ड तोड़ उत्पादन करते हुए कृषि क्षेत्र मे अग्रणी मध्यप्रदेश और पंजाब को पीछे कर दिया ।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: