रायगढ़. कार्यपालन यंत्री ग्रामीण मनीष तनेजा व कोड़ातराई के एई केडी भौमिक की टीम ने सोमवार को बुनगा, छिछोरउमरिया, बड़ेहल्दी व पुसौर में आकस्मिक दबिश देकर जांच की।
निरीक्षण के दौरान बुनगा के सरपंच बेल ¨सह पिता लक्ष्मण मैत्री के यहां 5 एचपी का पंप घरेलू उपयोग के लिए डायरेक्ट चलते पाया गया। बेल ¨सह के खिलाफ 57 हजार 421 रुपए की बी¨लग की गई। इस ग्रामीण के यहां हूकिंग के जरिए घरेलू कनेक्शन का भी उपयोग करते पाए जाने पर 12 हजार 274 रुपए की बी¨लग की गई।
वहीं, इसी परिवार के मंधर पिता लक्ष्मण मैत्री के यहां 5 एचपी का टच्यूबवेल अवैध रुप से चलाते पाए जाने से 30 हजार 155 रुपए का जुर्माना किया गया है। छिछोरउमरिया निवासी बृहस्पति पिता अशोक भोय द्वारा 440 वाट की बिजली अवैध रुप से व्यावसायिक उपयोग के लिए किया जा रहा था, जिसे जांच टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
बृहस्पति के विरूद्ध 11 हजार 432 रुपए की बी¨लग की गई। लिहाजा इन पांचों ग्रामीणों के विरूद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कार्रवाई किया जा रहा है। वहीं, पूर्व में बकाया बिजली बिल होने के कारण विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए जाने के बावजूद डायरेक्ट हूकिंग कर विद्युत का उपयोग करने वाले पुसौर के तीन डिफाल्टर ग्रामीणों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
जिसमें 36 हजार 160 रुपए का बिजली बिल बकाया होने की वजह से नील माधव पिता ऋषिकेश साव के यहां पूर्व में कनेक्शन काट दिया गया था। इनके द्वारा फिर हूकिंग कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। यही नहीं इसी गांव के रोहित कुमार पिता साहेबराम गुप्ता के यहां 20 हजार 208 रुपए का बकाया राशि होने के कारण इनके यहां की बिजली काट दी गई थी।
निरीक्षण के दौरान पुन: घरेलू बिजली के अलावा 5 एचपी का टच्यूबवेल अवैध हूकिंग के जरिए उपयोग किया जा रहा था। रोहित कुमार गुप्ता के खिलाफ पूर्व में टच्यूबवेल की बकाया राशि करीब 51 हजार 700 रुपए थी। नील माधव व रोहित कुमार के विरूद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत कार्रवाई की जा रही है।