अवैध गैस रिफिलिंग का पर्दाफाश
bhaskar news Tuesday, November 03, 2009 05:26 [IST]  

रायगढ़. अवैध रसोई गैस रिफिलिंग के काले कारोबार के संबंध में चक्रधरनगर थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी को मुखबिर से सूचना मिली की सिंधी कालोनी, पक्की खोली निवासी संजय मडानी शहर से लगे ग्राम विजयपु़र के इंदिरा आवास में किराए का मकान लेते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर की अफरा-तफरी करता है।



तदाशय की सूचना पुलिस कप्तान राहुल शर्मा को देते हुए थानेदार बेनर्जी अपने मातहत कर्मियों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। तभी योजनाबद्ध तरीके से संजय मडानी के मकान में दबिश देकर 4 हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस व एक इंडेन गैस सहित 5 सिलेंडरों को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ भादवि धारा 102 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि 14 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेडर को अन्य जगह से जुगाड़ में लाने के बाद उसे 19 किलोग्राम के नीले रंग वाले व्यवसायिक सिलेंडर में डालने के साथ उसे चार पहिया वाहन में भी अवैध तरीके से रिफलिंग किया करता था।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: