दोराहा. एमसीपीआई. (यू) की राज्य स्तरीय मीटिंग कृष्ण कुमार कौशल यादगारी भवन दोराहा में कामरेड पवन कुमार कौशल की प्रधानगी में संपन्न हुई। एनसीपीआई(यू) के कुल हिंद जनरल सेक्रेटरी जगजीत सिंह लायलपुरी ने केंद्र सरकार द्वारा धान पर घोषित बोनस को किसानों के साथ मजाक बताया।
कामरेड लायलपुरी ने कहा कि संसार स्तर पर आर्थिक संकट विससित देशों से होता हुआ पश्चिमी चीन, भारत ब्राजील, इंडोनेशिया व रूस जैसे देशों में पैर पसार रहा है वहीं बड़ी श्रेणी में इस आर्थिक संकट का बौझ किसानों व मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है। मीटिंग संबंधी जानकारी देते प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि पार्टी की राज्य इकाई ने बढ़ती महंगाई व खाने पीने वाली वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर गहरी चिंता प्रकट करी व केंद्र सरकार से कीमतों पर काबू कर कम करवाने के लिए उच्च व्यवस्था की मांग
की।
इस मौके पर स्वतंत्रता सैनानी व बुजुर्ग कम्यूनिटी आगू गंडा सिंह जी की मौत पर दुख प्रकट किया गया। इस मौके पर मीटिंग में मुख्य रूप कामरेड लखविंद्र सिंह बुआनी, कामरेड प्रेम सिंह,चंद्रशेखर मलकीत सिंह किरणजीत सेखों, शेर सिंह, कामरेड बाल कृष्ण,जोरा सिंह,अजैब सिंह भंगू,मंगत राम व सुखदेव सिंह उपस्थित हुए।