विंडोज-7 की पायरेटेड सीडी 50 रु. में
Bhaskar News Tuesday, November 03, 2009 05:32 [IST]  

लुधियाना. वल्र्ड की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज-7 को लॉन्च किए भले ही कुछ दिन हुए हों, लेकिन मार्केट में इसका पायरेटेड वर्जन धड़ल्ले से बिक रहा है। सभी बड़े शहरों जिनमें लुधियाना भी शामिल है, में छोटे-बड़े दुकानदार सिर्फ 50 रुपए में विंडोज-7 की पायरेटेड सीडी बेच रहे हैं।



इतना ही नहीं इस ऑपरेटिंग सिस्टम को इंटरनेट पर भी कई वेबसाइट से फ्री में डाउनलोड किया जा रहा है। शहर में भी विंडोज-7 की पायरेटेड सीडी खरीदने वालों की गिनती कम नहीं है। यहां पर कुछ डीलर इसे 50 से 100 रुपए में बेच रहे हैं, जबकि इसकी असल आधिकारिक कीमत 6,799 रुपए है। इसके अलावा विंडोज-7 आपरेटिंग सिस्टम एक की के साथ आता है, जिस पर 16 कैरेक्टर का खास अल्फा न्यूमेरिक नंबर होता है, लेकिन बाजार में उपलब्ध पायरेटेड सीडी को चलाने के लिए इस कोड की जरूरत ही नहीं है।



इंटरनेट से किया जा रहा डाउनलोड एक दुकानदार ने भास्कर को बताया कि वह विंडोज-7 की पायरेटेड सीडी सिर्फ 50 रुपए में बेच रहे हैं। कई लोग ऐसे दुकानदारों से विंडोज-7 क ी पायरेटेड सीडी खरीद रहे हैं, तो बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो टॉरेन्ट्ज डॉट कॉम, टॉरेंटस्कैन डॉट कॉम, इसोहंट डॉट कॉम और टॉरेंट-फाइंडर डॉट कॉम जैसी लोकप्रिय वेबसाइट से इसे फ्री में डाउनलोड करना बेहतर समझ रहे हैं।



हर साल 2.8 अरब डॉलर का चूना
बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर की चोरी या पायरेसी सबसे बड़ी चिंता की बात रही है। पायरेसी की वजह से ही भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग को हर साल क रीब 2.8 अरब डॉलर का चूना लग रहा है। इसके अलावा इस तरह के सॉफ्टवेयर की बिक्री से सरकारी खजाने को भी करीब 20 करोड़ डॉलर का चूना लग रहा है।



जो बेच रहे हैं सावधान हो जाएं
जालंधर कंप्यूटर डीलर एसोसिएशन के पूर्व प्रेसीडेंट राजीव खन्ना के अनुसार जो भी पायरेटेड वर्जन बेच रहा है वह सावधान हो जाए, क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट उन दुकानदारों पर कड़ी नजर रख रहा है। यहां भी कुछ छोटे दुकानदार ऐसा कर रहे हैं, लेकिन वह ऐसा न करें, क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट ने इस बार पेनाल्टी के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान रखा है। कुछ बच्चे पेनड्राइव द्वारा एक-दूसरे को यह दे रहे हैं, लेकिन उन पर भी एक्शन हो सकता है। एक दुकानदार के मुताबिक कुछ साइट्स पर ट्रायल के लिए बीटा वर्जन डाला गया है, लेकिन कुछ दिनों बाद यह भी बंद हो जाएगा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: