समय सारिणी में फेरबदल से यात्री परेशान
Bhaskar News Tuesday, November 03, 2009 05:31 [IST]  

सोनीपत. उत्तर रेलवे द्वारा एक नवंबर से जारी नई समय सारणी के बाद यात्रियों की दिनचर्या खासी प्रभावित हुई है। करीब 56 गाड़ियों के समय में तब्दीली हुई है, जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। सोमवार को अधिकतर यात्री रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर समय सारणी पर गौर करते देखे गए।



24 घंटों के भीतर सोनीपत रेलवे स्टेशन से 28 अप और 28 गाड़ियां डाउन की ओर जाती हैं। रोजाना करीब तीस हजार दैनिक यात्री दिल्ली और दूसरी जगह ट्रेन के माध्यम से सोनीपत से जाते हैं। हजारों यात्रियों के होने के बावजूद भी उनकी सुविधाओं को कोई ध्यान में नहीं रखा जाता है।



हालांकि सारणी जारी करने से पहले रेलवे यात्रियों की राय की औपचारिकता पूरी करता है, लेकिन रेल यात्रियों को इससे कभी फायदा नहीं मिला है। इस रूट पर चलने वाली दो गाड़ियों के समय में सबसे अधिक फेरबदल फ्लरईग एक्सप्रेस और हिमाचल एक्सप्रेस में किया गया है।



अमृतसर जाने वाली फ्लरईग एक्सप्रेस अब बारह बजकर 26 मिनट की बजाय एक बजकर 28 मिनट पर रवाना होगी। नंगलडैम जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस, जहां पहले बारह बजकर बाईस मिनट पर जाती थी, अब 11 बजकर 21 मिनट पर रवाना होगी।



यह कहना है दैनिक यात्रियों का



दैनिक यात्री ममलेवश्वर अग्रवाल, ऋषिप्रकाश कौशिक, मीना शर्मा, विकास पांचाल और दीपक शर्मा का कहना है कि ट्रेन के टाइम टेबल सही नहीं होने से उन्हें शुरू से ही परेशानी हो रही है। सुबह के समय गाड़ियों के और अधिक सुविधाजनक हों तो कोई बात हो। यही नहीं सुबह के समय यात्रियों की अपेक्षा गाड़ियां भी कम है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: