वन कर्मचारी बैठे धरने पर
भास्कर न्यूज Tuesday, November 03, 2009 05:46 [IST]  

कांकेर. छग वन कर्मचारी संघ प्रांतीय निकाय के आव्हान पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर वन कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। कर्मियों ने धरना भी दिया। प्रांताध्यक्ष फैय्याज खान के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में प्रमुख मांगे है भर्ती नियम में संशोधन कर 50 प्रतिशत पदों पर तत्काल पदोन्नति दी जाए।



वन रक्षक का प्रारंभिक वेतनमान एक दिसंबर 2005 से पांचवे वेतनमान अनुसार 4000-6000 निर्धारित किया जाए। वनमंडल क्रय समिति में संघ के जिलाध्यक्ष को सम्मिलित करते उच्च गुणवत्ता की गणवेश सामग्री कर्मियों के लिए क्रय किया जाए। वन कर्मियों से लघु वनोपज संघ का कार्य न लिया जाए। संघ इस हेतु प्रथम अमला नियुक्त करें। विभाग के मृत कर्मियों के आश्रितों को शतप्रतिशत अनुंकपा भर्ती दी जाए।



वन रक्षक के एक हजार पद निर्मित किए जाए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा घोषित शासकीय अवकाश लगभग 90 दिवस का लाभ कार्यपलिका वन कर्मियों को दिया जाए या एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए। वन चौकिदारों हेतु वर्दी नियम तय किया जाए जो वन रक्षक, पुलिस, सशस्त्र बलों से भिन्न हो। कूप रक्षकों को वनरक्षक पद की वरीयता से वेतन वृद्धि देकर वेतन निर्धारण किया जाए।



वनमंडल कर्मचारी संघ नेता संभाग अध्यक्ष वेदव्यास, सचिव रामनाथ तारम, जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा, सचिव अब्दुल रहमान खान, मंडल अध्यक्ष नारायण राम साहू, संघर्ष समिति अध्यक्ष एसपी तारम, संघ संरक्षक हीराप्रसाद सिंह, शंकर दास, हेमनाथ विश्वकर्मा, मोतीचंद जैन, लीला कश्यप, केएल पंझारे, वृत प्रवक्ता हीरा सिंह ने कहा वन कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से सरकार और वनक्षेत्र को बड़ी तादाद में हानि पहुंचेगी। जिले भर में सभी 550 कर्मी हड़ताल पर चले गए है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: