जगदलपुर. शिक्षाकर्मी वर्ग एक, दो,तीन केलिए 29 नवंबर को होने वाली बड़ी परीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा शुरु की गई है। सुचारु व्यवस्था के लिए गोपनीय सामग्री, लाने, वितरण से लेकर समस्त केंद्राध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित करने सहित तमाम कार्यो के लिए अपर कलेक्टर से लेकर तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारियों की डच्यूटी लगाई है।
इनको प्रशिक्षण 10 नवंबर को कलेक्टोरेट के प्रेरणा हाल में दिया जाएगा। तमाम केंद्राध्यक्ष प्रशिक्षण में अपने-अपने संस्थानों में बैठक व्यवस्था की पूरी जानकारी के साथ पहुंचेंगे। इस हेतु कलेक्टर एनएस परस्ते ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डी सोमेय्या के मुताबिक 68 केंद्र फाइनल किए गए हैं इसके अलावा 20 नए केंद्रों का प्रस्ताव भी व्यापमं को भेजा गया है। जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी दोनों पाली में शामिल होंगे।
परीक्षा दौरान वीडियोग्राफी करवाने पर विगत दिनों कांकेर में हुई अफसरों की बैठक में यह भी सामने आया कि सभी केंद्रों के अलावा भानपुरी, सोनारपाल, घाटलोहंगा, फरसागुड़ा, दहीकोंगा, लंजोड़ा, बोरगांव तथा फरसगांव सहित अन्य देहात इलाकों में 20 नए केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है। परीक्षा देने किसी को वंचित नहीं होने दिया जाएगा।