जगदलपुर. यहां से 18 किमी दूर जैपुर मार्ग पर स्थित मारकेल से सटे मंगनपुर गांव में मक्के की बंपर पैदावार होने से किसान हैरान हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रयोग के तौर पर पहली बार मक्के की खेती की थी। सिंचाई की सुविधा के बिना तथा बिना अतिरिक्त मेहनत और रखरखाव से अच्छी फसल होने से लाभ कमाने की खुशी वे छिपा नहीं पा रहे हैं।
इलाके में मक्के की कटाई कर लौटे किसानों अजरुन सेठिया, नंद किशोर तथा गंगाधर ने तकरीबन 20 एकड़ से अधिक जमीन पर पहली बार इसके फसल लेने की जानकारी उम्मीद से अधिक उत्पादन होने से गांव के अन्य किसान भी इसकी खेती के लिए जानकारियां जुटाने लगे हुए हैं।
किसान अजरून सेठिया ने बताया कि वे मानसून पर आधारित धान की खेती करते थे। इस साल पहली बार उन्होंने अपने खेतों में दोहरी फसल उगाने की कोशिश की। उन्होंने अपनी 10 एकड़ कृषि भूमि में 70 किलो हाइब्रिड मक्का के बीज बोए। जिससे उन्हें लगभग 400 क्विंटल मक्का हासिल हुआ।
उनकी देखादेखी गांव के कोटवार गंगाधर ने भी अपनी छह एकड़ जमीन में 150 क्ंिवटल पैदावार निकाली है। दोनों ने ही अपनी फसल को सोसाइटी तथा निजी व्यापारियों से हजार रूपए क्विंटल के भाव से बेचने की तैयारी की है।