लुधियाना. तीन दिवसीय पंजाब स्कूल एथलेटिक टूर्नामेंट सोमवार को संपन्न हो गई। एथलेटिक टूर्नामेंट के अंतिम दिन गुरुनानक देव स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें 400 बाय 400 मीटर अंडर ब्वायज में गुरुनानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर ने पहला, खन्ना की टीम ने दूसरा और बीवीएम स्कूल उधम सिंह नगर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जबकि 400 बाय 400 मीटर अंडर 19 गल्र्स में समराला जोन पहले, जगरांव दूसरे और बीवीएम तीसरे, अंडर 19 लड़कों 100 मीटर में यीशु राज पहले, भगवंत सिंह दूसरे, अजय टंडन तीसरे, अंडर—19 200 मीटर लड़कों में भगवंत सिंह पहले, यीशु राज दूसरे, अजय टंडन तीसरे, अंडर 14 200 मीटर लड़कियों में प्रिया पहले, कमलप्रीत कौर दूसरे, नेहा तीसरे स्थान पर रही।
अंडर 19 200 मीटर लड़कियों में अमनदीप कौर पहले, दीपिका पाठक दूसरे और कर्मजीत कौर तीसरे स्थान, अंडर 14 लड़कों 200 मीटर में धमेन्द्र कुमार पहले, रणजोध सिंह दूसरे, अक्षय कौड़ा तीसरे, 110 मीटर हर्डन अंडर 19 लड़कों में नवकरण सिंह पहले, अमृत सिंह दूसरे और नितिन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जबकि ट्रिपल जंप अंडर 19 में तमन्ना पहले, युनिका दूसरे व किरणदीप कौर तीसरे स्थान पर रहीं।
सेक्रेट हार्ट ने झटके 40 मेडल
गुरु नानक स्टेडियम में हुए जोनल लेवल एथलेटिक मीट के दौरान बीआरएस नगर स्थित सेकेट्र हार्ट पब्लिक स्कूल ने 40 मेडल हासिल किए। यह डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक मीट 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चला। इसमें अंडर-17 के वर्ग में 6 मेडल जीते गए।
स्कूल के छात्र अक्षय कौड़ा ने 400 मीटर और 200 मीटर की रेस में सिल्वर और एक ब्राउंज मेडल हासिल किया है। उदय शर्मा अभिराज सिंह, सोनू शर्मा ने भी मेडल पर कब्जा किया है। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सोबल और कोच दिलीप कुमार ने इन स्टूडेंट्स के हौसले को बढ़ाया।