पुष्कर. सिरोही के जिला प्रमुख अन्नाराम बोराना ने अपनी टैक्सी नंबर की गाड़ी पर लाल बत्ती लगा कर ना सिर्फ परिवहन नियमों को तोड़ा, बल्कि चुनाव आचार संहिता का भी उल्लघंन कर दिया।
नगर पालिका के 23 नवबंर को होने वाले चुनाव की वजह से यहां चुनाव आचार संहिता लागू है। इसके बावजूद सिरोही के जिला प्रमुख बोराना सोमवार को लाल बत्ती लगी कार में यहां आए। बोराना यहां घांची समाज भवन में आयोजित समाज की बैठक में भाग लेने आए थे। उनकी कार यहां दिन भर खड़ी रही। खास बात यह है कि जिस कार पर यह लाल बत्ती लगी थी, उस कार का टैक्सी परमिट है। परिवहन नियमों के अनुसार टैक्सी परमिट के वाहन पर लाल बत्ती नहीं लगाई जा सकती।
इस बार तो छोड़ो
कार निजी है। मैं जिले से बाहर जाता हूं तो सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं करता। जहां तक आचार संहिता का सवाल है, मुझसे गलती हुई है। आगे से ऐसा नहीं होगा। इस बार तो छोड़ो।
अन्नाराम बोराना जिला प्रमुख, सिरोही