Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Tuesday, November 03, 2009 07:22 [IST]  

danik bhaskarदुष्कर्म के आरोपी का परिवार गांव से बाहर

Bhaskar News

crimeमंडी आदमपुर. आठ माह की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी रमेश के परिवार को गांव चूली खुर्द की पंचायत ने गांव छोड़ने का फरमान सुनाया है। गांव के सरपंच साधुराम बैनीवाल ने फैसले की पुष्टि की है।



सरपंच ने कहा है कि मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधि थाना इंचार्ज से मिलकर फैसले से अवगत कराएंगे। 40 वर्षीय रमेश के खिलाफ आदमपुर पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। आरोप है कि रमेश उर्फ पप्पू बीते रोज एक खेतीहर मजदूर की अबोध बालिका को खिलाने के बहाने ले गया और फिर शराब पीने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।



उसने बालिका को शराब पिलाने का प्रयास भी किया। इस मामले में सोमवार को गांव के पंचायत घर में सरपंच साधुराम की अध्यक्षता में एक पंचायत हुई। पंचायत ने आरोपी की पत्नी व चार लड़कों सहित पूरे परिवार को गांव निकाला दे दिया गया। पंचायत में आरोपी रमेश का पिता भी मौजूद था।



पंचायत ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की तथा इसे एक घिनौना कुकृत्य करार दिया। सरपंच ने बताया कि पंचायत में उपस्थित सभी लोगों की सहमति से आरोपी के परिवार को गांव निकाला दिया गया है। उस परिवार को मंगलवार शाम 6 बजे तक गांव छोड़ने की मोहलत दी गई है।



पंचायत में पंच विजय सिंह, विरेंद्र, रामफल, रोहताश, रणजीत, मनोज, कमला, करतार नंबरदार, धर्मसिंह, वेदप्रकाश, कृपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। दूसरी तरफ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे एसीजेएम अंशु शुक्ला की अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

  share
विचार:

sandeep

Tuesday, 3rd Nov 2009, 17:12
उसॆ तॊ सजाय् मॊत् दॆनि chahiya

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: