मरीजों को राहत, अस्पताल के लिए नया प्रोजेक्ट
Bhaskar News Tuesday, November 03, 2009 08:00 [IST]  

सिटी रिपोर्टरx ग्वालियर
जयारोग्य अस्पताल समूह परिसर में चार नवंबर को एक हजार बिस्तर के नए अस्पताल भवन व आठ करोड़ रुपए की लागत के आईसीसीयू (इंटेसिव कारेनरी कार्डियक यूनिट) कैथलैब कार्डियक सेंटर का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिलान्यास कर सकते हैं।



जयारोग्य अस्पताल समूह में 125 करोड़ रुपए की लागत के उक्त दोनों प्रोजेक्ट के शिलान्यास की तैयारियां कर ली हैं। जेएएच के सहायक अधीक्षक डा.कमल भदौरिया ने बताया कि रविवार को जीआर मेडिकल कालेज की डीन डा.शैला सप्रे व लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आरएल भारतीय व अन्य अधिकारियों ने निर्माण व शिलान्यास के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। यहां थ्री-डी मशीन से सफाई कराई जा रही है। समारोह ओल्ड किचन के सामने मैदान में कराया जा सकता है।



117 करोड़ का होगा नया अस्पताल भवन : जयारोग्य अस्पताल समूह परिसर में 1000 बिस्तर के नए अस्पताल के लिए विगत 12 साल से कागजी कार्रवाई चल रही थी। इस वर्ष 29 अगस्त को प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में जयारोग्य अस्पताल समूह परिसर में 116.80 करोड़ रुपए की लागत के 1000 बिस्तर के नए अस्पताल भवन के निर्माण की स्वीकृति दी थी। गत माह चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नए अस्पताल के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की टोकन प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी।



आठ करोड़ की कैथ लैब कार्डियक यूनिट : जयारोग्य अस्पताल समूह में कार्डियक विंग के लिए शासन ने कुछ माह पूर्व स्वीकृति दी थी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रथम चरण में लगभग 2.58 करोड़ रुपए भवन निर्माण तथा 5.55 करोड़ रुपए कैथ लैब व अन्य उपकरणों की खरीद के लिए कालेज प्रशासन को दिए हैं।



तीन मंजिला भवन में कैथ लैब सहित आवश्यक उपकरण होंगे। इसके अलावा दो कोरिनरी केयर यूनिट (सीसीयू) होंगे। प्रथम यूनिट में 10 बिस्तर होंगे और इसमें एंजियोप्लास्टी के बाद मरीजों को रखा जाएगा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: