लंदन. पेरिस हिल्टन की अपने ब्वायफ्रेंड से कितनी अच्छी केमेस्ट्री है ये तो सभी लोग जानते हैं। मशहूर अदाकारा पेरिस हिल्टन यही बात सबको बताना चाहती हैं। इसीलिए कैलिफोर्निया में हैदी क्लम की हैलोइन पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड डग रीनहार्ड के साथ इस अंदाज में पहुंचीं। इतना ही नहीं पेरिस ने एक सॉलिसिटर नेकलेस को माथे पर पहना हुआ था, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहीं। पूरी पार्टी में पेरिस अपने ब्वायफ्रेंड के संग नजर आईं। वो अपने प्यार को एक पल के लिए भी खूद से दूर करने को तैयार नहीं थी। पार्टी में सबकी निगाहें इन्ही दोनों की तरफ थी। पेरिस अपने ब्वायफ्रेंड के साथ काफी खुश नजर आ रहीं थीं।