डर गए स्पीलबर्ग
Bhaskar News Tuesday, November 03, 2009 09:28 [IST]  

लंदन. हॉलीवुड में अब तक की सबसे सफल हॉरर फिल्मों में से एक बनाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग हाल ही में एक छोटी बजट की भुतहा फिल्म देखकर बेहद खौफजदा हो गए। डेली एक्सप्रेस के अनुसार ऑस्कर विजेता इस निर्देशक ने 1982 में खौफनाक फिल्म ‘पॉलटेरजिस्ट’ बनाई थी। स्पीलबर्ग कैलीफोर्निया के अपने बंगले में डीवीडी पर हॉरर फिल्म ‘पारानॉर्मल एक्टिविटी’ देख रहे थे, तभी अचानक उनके कमरे का दरवाजा खुद बखुद अंदर से बंद हो गया। उनके एक करीबी ने बताया ‘‘इस घटना से वह इस कदर डर गए कि अगले दिन वह ऑफिजाते समय अपने बैग में फिल्म की सीडी लेते गए और दोबारा उसे घर न लाने का इरादा कर लिया।’’

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: