और रो पड़ी मिलर
Bhaskar.com Tuesday, November 03, 2009 10:22 [IST]  

लंदन. मशहूर हस्तियों की निजी जिंदगी में तांक झांक करने वाले एक खबरनवीस ने सिएना से उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ज्यूड लॉ के बारे में पूछ लिया और वह रोने लगीं। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक मिलर तब अपने कुत्ते को टहलाने घर से बाहर निकली थीं।



साल 2006 में मिलर ज्यूड से अलग हो गई थीं। मिलर अपने ब्वायफ्रेंड से जब से अलग हुई हैं तभी से वो काफी उदास हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बीच कई लोगों ने उनके करीब आने की कोशिश की लेकिन मिलर ने उन्हे कोई लिफ्ट नहीं दिया। सूत्रों का कहना है कि मिलर और उनके प्रेमी के बीच सबंध तब बिगड़ने शुरू हुए जब मिलर अपने कार्य में काफी व्यस्त रहने लगीं। हालांकि कुछ लोग इस बात की भी अटकलें लगाते हैं कि मिलर अपने प्रेमी से अब भी मिलती हैं लेकिन वो दोनों लोगों के सामने अभी नहीं आना चाहती हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: